जौनपुर 23 अप्रैल (आरएनएस)। संत निरंकारी मिषन के स्थानीय मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल ने बताया कि इस वर्ष भी मानव कल्याण हेतु संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा 24 अप्रैल दिन शुक्रवार को मानव एकता दिवस के दिन मडियाहूं पड़ाव स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन पर जोन स्तरीय रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ है।इस रक्तदान शिविर में रक्तदान करने के लिए जनपद के 43 ब्रांचो से प्रात: 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक पूरे जोश एवं उत्साह से श्रद्धालु भक्त रक्तदान करेंगे। मानव एकता दिवस के दिन जनपद के सभी ब्रांचो पर सत्संग का डाक्टर एवं टीम सम्मिलित होंगी। साथ ही देश के अन्य राज्यों में भी आयोजित रक्तदान शिविरों में स्थानीय अस्पतालों के डाक्टर एवं नर्स रक्त संग्रहित करने हेतु इस सेवा को निभाने के लिए तत्पर रहेंगे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

