जौनपुर 23 अप्रैल (आरएनएस)। जिला कृषि अधिकारी ने अवगत कराया है कि दलहन, तिलहन एव मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खरीफ 2026 में उर्द 255, मूंग 50, अरहर 1275, तिल 900, ज्वार 210, बाजरा 1050, कोदो 525, सांवा 525 एवं मड़ुवाध्रागी 525 पैकेट बीज मिनी किट नि:शुल्क दिये जायेंगे। इसके अलावा सामान्य वितरण योजना के तहत धान, उर्द, मूंग, अरहर, तिल, ढैंचा का बीज अनुदान पर उपलब्ध कराये जायेंगे। बीजों का वितरण पी0ओ0एस0 मशीन से किया जायेगा, जिस से पारदर्शिता बनी रहे। साथ ही संकर बीजों यथा-धान, मक्का, ज्वार, बाजरा भी राजकीय कृषि बीज भण्डारोंसे अनुदान पर प्राप्त होंगे। खरीफ में कृषि विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं में समस्त बीज आनलाईन बुकिंग कराते हुए ई-लाटरी के माध्यम से कृषकों को उपलब्ध कराया जायेगा। विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत सामान्य बीज वितरण एवं मिनी किट बीज वितरण हेतु निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष समस्त बीज (प्रमाणितध्संकर) की बुकिंग विभाग के पर 22 अप्रैल से प्रारम्भ कर दिया गया है, जिस की कट-ऑफ तिथि 10 मई, निर्धारित है। जहाँ किसान अपनी आवश्यकतानुसार बीज की बुकिंग कर सकते हैं, बीज वितरण हेतु कृषकों का चयन ई-लाटरी के माध्यम से किया जायेगा। जनपद के समस्त किसान भाइयों से अपील है कि वे समय से पंजीकरण कर उक्त का अधिकतम लाभ उठायें, जिससे खरीफ सीजन मे बेहतर उत्पादन सुनिश्चित किया जा सके।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

