जौनपुर 23 अप्रैल (आरएनएस)। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी वी0के0 सिंह ने अवगत कराया है कि वित्तीय वर्ष में ÓÓखादी एवं ग्रामोद्योग पुरस्कार योजनाÓÓ के अन्तर्गत विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना एवं मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना में जिन उद्यमियों की इकाई विगत तीन वर्षां से स्थापित तथा निरन्तर कार्यरत है एवं अधिक से अधिक व्यक्तियों को रोजगार प्रदान कर रही है। विभाग द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा। कार्यरत इकाईयों द्वारा दिये प्रारूप पर सूचना 10 मई तक जिला ग्रामोद्योग कार्यालय मतापुर में उपलब्ध करा सकते हैं, प्राप्त आवेदन पत्रां के आधार पर पुरस्कार हेतु गठित चयन कमेटी के माध्यम से चयन कार्यवाही की जायेगी। विशेष जानकारी हेतु मोबाइल नम्बर 7905349119 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

