सुल्तानपुर 23 अप्रैल (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ की सुल्तानपुर डिपो शाखा का गठन आज विधिवत रूप से किया गया। चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी सतीश चन्द्र मिश्रा (क्षेत्रीय अध्यक्ष, अयोध्या क्षेत्र) एवं संजीव कुमार (शाखा मंत्री, अकबरपुर डिपो) की देखरेख में सम्पन्न हुई।
चुनाव के उपरांत सतीश चन्द्र मिश्रा को शाखा अध्यक्ष तथा प्रतीक श्रीवास्तव को शाखा मंत्री चुना गया। इसके साथ ही संगठन मंत्री पद पर देवेन्द्र मिश्रा एवं कोषाध्यक्ष पद पर रामबदन को निर्वाचित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष सतीश चन्द्र मिश्रा ने की, जबकि संचालन बी0सी0 शुक्ला द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिनेश शुक्ला (विभाग प्रमुख), दीपक मिश्रा (भारतीय मजदूर संघ) एवं राकेश शर्मा (जिला संयोजक) उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यपाल द्वारा नामित सभासद मदन सोनकर भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश करते हुए परिचालक रेनू टण्डन को सर्वसम्मति से संगठन की आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया। इस अवसर पर बलिराम मिश्रा, कपिलदेव पाण्डेय, सुनील कुमार, तेजेन्द्र मिश्रा, अमर बहादुर मौर्या, जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, विवेक सिंह, विमलेश तिवारी, के0के0 पाण्डेय, शेष नारायन पाण्डेय, श्रीनिवास पाण्डेय, संजीव प्रजापति सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

