देहात कोतवाली क्षेत्र के ओदरा गांव में बाईपास की घटना, पुलिस गश्त पर उठे सवाल
सुल्तानपुर 23 अप्रैल (आरएनएस)। देहात कोतवाली क्षेत्र के ओदरा गांव में बाईपास किनारे खड़ी ट्रक से करीब 400 लीटर डीजल चोरी का मामला सामने आया है, जिससे पुलिस गश्त की सक्रियता पर सवाल खड़े हो गए हैं। पीडि़त इरशाद अहमद ने बताया कि 19 अप्रैल की रात ट्रक घर के सामने खड़ी थी, जिसमें हजारों रुपये का डीजल भरा था। आरोप है कि तड़के करीब 3:34 बजे कुछ लोग वाहन लेकर पहुंचे और टंकी से डीजल निकालकर ले गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है, जिसमें आरोपी आराम से वारदात करते नजर आ रहे हैं। घटना के बाद 112 पर सूचना दी गई, लेकिन चोर आसानी से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

