दुर्ग 23 अप्रैल (आरएनएस) सुपेला क्षेत्र में फरार अपराधियों पर पुलिस ने ऐसा शिकंजा कसा कि वर्षों से कानून से बचते घूम रहे 5 पुरुष और 1 महिला वारंटी एक ही दिन में गिरफ्त में आ गए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान के तहत थाना सुपेला पुलिस लगातार मुखबिर सूचना, निगरानी और टीम समन्वय के जरिए फरार आरोपियों की तलाश में जुटी थी, 23 अप्रैल 2026 को मिली पुख्ता जानकारी के बाद टीम ने अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी और एक-एक कर सभी वारंटियों को धर दबोचा, गिरफ्तार आरोपियों में विनोद बघेल उम्र 45 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती सुपेला, फुलचंद देशलहरे उर्फ बिट्टू उम्र 24 वर्ष निवासी सुपेला, विशाल तांडी उर्फ गुड्डू उम्र 22 वर्ष निवासी सुपेला, अवतार सिंह उर्फ खत्तर उर्फ बन्नी उम्र 22 वर्ष निवासी सुपेला, राजा खरे उम्र 30 वर्ष निवासी सुपेला जो स्थाई वारंटी था और ईशा उर्फ इश्वरी खोब्रागढ़े उम्र 38 वर्ष निवासी नेहरू नगर सुपेला शामिल हैं, ये सभी आरोपी विभिन्न आपराधिक मामलों में न्यायालय द्वारा जारी स्थाई वारंट के बावजूद लगातार पेशी से बचते हुए फरार चल रहे थे, पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से लोकेशन ट्रैकिंग, मुखबिर नेटवर्क और टीम ऑपरेशन के जरिए इन्हें पकड़ने में सफलता हासिल की, सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां आगे की वैधानिक प्रक्रिया जारी है, इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विजय यादव, आरक्षक अमित वर्मा, गोपाल लामा और प्रीतम हरीवंश की अहम भूमिका रही, दुर्ग पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि वारंट जारी होने के बाद कानून से बचना अब नामुमकिन है—जो भी फरार है, अगला नंबर उसी का है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

