मीरजापुर। लालगंज क्षेत्र के जयकर कला में बीते बुधवार की देर रात टोटो नहर में पलटने से एक युवक की हुई मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान दुबार कला के वैसान बस्ती निवासी 22 वर्षीय दीपक कोरी के रूप में हुई है। दीपक आर्केस्ट्रा पार्टी का संचालन करता था और किसी काम से वह क्षेत्र के
जयकर कला गांव की तरफ जा रहा था जहां सिरसी नहर में टोटो पलटने से दीपक की मृत्यु हो गई। परिजनों ने गुरुवार को लालगंज थाने में तहरीर देकर सत्य की जाने का आरोप लगाया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर के आधार पर जांच करने में जूट गई है। लालगंज थाना क्षेत्र के दुबार कला गांव के वैसान बस्ती निवासी दीपक आर्केस्ट्रा पार्टी का संचालन करता है और आर्केस्ट्रा में छत्तीसगढ़ की लड़कियों द्वारा शादी विवाह में डांस कराता है । बताया जा रहा है कि बुधवार की देर रात किसी काम से वह दुबार से लगभग तीन किलोमीटर दूर जयकर गांव में टोटो से जाते समय टोटो पलट गई। दीपक टोटो को स्वयं चला रहा था और उस समय टोटो में अकेले मौजूद था। परिजनों द्वारा थाने में दी गई तहरीर में दीपक की हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया है। तहरीर में उल्लेख किया गया है कि जयकर गांव में पहुंचने पर वह घर पर परिजनों से मोबाइल से बात किए थे, लेकिन तुरंत कुछ देर के बाद घर से दीपक की मोबाइल पर फोन किया गया तो बात नहीं हो पाई। इसके कुछ देर बाद मोबाइल पर दीपक के एक्सीडेंट की सूचना मिली। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी घटना से अवगत कराया। दुबार कला पुलिस चौकी के प्रभारी समेत मौके पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया। इस संबंध में लालगंज के प्रभारी निरीक्षक अभय कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों द्वारा तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की की जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

