*हादसे में ट्रक चालक,खलासी और कार चालक की हुई मौत,
मीरजापुर 23 अप्रैल (आरएनएस)। ड्रमंडगंज घाटी में बुधवार की रात आठ बजे के करीब हुए सड़क हादसे में बोलेरो में भीषण आग लग गई।दिल दहला देने वाली इस घटना में आग की चपेट में आने से बोलेरो में सवार सभी आठ लोगों की जि़ंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं घटना में ट्रक चालक, खलासी और कार चालक की मृत्यु हो गई। घटना में 11 लोगों की मौत हुई है।रात 11 बजे के करीब जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मातहतों से जानकारी ली।बुधवार की रात आठ बजे के करीब मध्यप्रदेश की ओर से चना लादकर मीरजापुर की ओर जा रहे ट्रक का बड़का मोड़ घुमान से सौ मीटर पहले अचानक ब्रेक फेल हो गया। अनियंत्रित ट्रक आगे चल रहे कंटेनर में टकराते हुए आगे चल रही बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी बोलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और बोलेरो में आग लग गई। इसके बाद अनियंत्रित ट्रक आगे चल रही कार को टक्कर मारते हुए गिट्टी लदे ट्रेलर में जा भिड़ा।कार ट्रक और कंटेनर के बीच में जाकर चिपक गई। जिससे कार चालक 28 वर्षीय जय प्रकाश निवासी मझिगांव पोस्ट परसी दुबे राबट्र्सगंज जिला सोनभद्र की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।ट्रक खलासी की भी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।ट्रक चालक और खलासी का नाम और पता मालूम नही चल सका है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त में जुटी हुई है। एक घंटे तक बोलेरो धू धू कर जलती रही। एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने पर बोलेरो की आग बुझाई गई। गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक को पुलिस ने एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। जहां अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने ट्रक चालक को मृत घोषित कर दिया।फायर ब्रिगेड कर्मियों के आग बुझाने के बाद एसआइ विनोद सिंह,एसआइ शिवाकांत पांडेय, मूलचंद्र वर्मा, पुनीत गुप्ता हेड कांस्टेबल संतोष यादव आदि बोलेरो में जले शवो को बाहर निकाला। बोलेरो में कुल आठ लोग सवार थे जिसमें दो महिलाएं, दो बच्चे भी थे। घटना के बाद ड्रमंडगंज घाटी में लंबा जाम लग गया। एक घंटे के बाद बोलेरो की आग बुझने पर मध्यप्रदेश की ओर जाने वाले लेन से वाहनों का आवागमन शुरू कराया गया। बोलेरो जिगना थाना क्षेत्र के रामपुर हंसवार श्रीनिवास धाम की बताई जा रही है। सीओ अमर बहादुर ने बताया कि घटना में 8 लोग जिंदा जल गए जिसमें दो महिलाएं और दो बच्चे भी हैं।ट्रक खलासी और कार चालक की मौके पर मौत हो गई थी।घायल ट्रक चालक ने अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया। मृतकों की शिनाख्त कराई जा रही है। मृतकों में नरैना गांव निवासी 40 वर्षीया बीना सिंह पत्नी प्रदीप सिंह, 38 वर्षीया वंदना पत्नी अरुण सिंह, 30 वर्षीय पंकज पुत्र रामचंद्र सिंह, 18 वर्षीय पीयूष पुत्र प्रदीप सिंह, आठ वर्षीया सोनम पुत्री प्रदीप, 42 वर्षीया प्रियंका पत्नी कमलेश सिंह, सात वर्षीय शिवा पुत्र अरुण सिंह, 18 वर्षीय कार्तिकेय पुत्र कमलेश सिंह के अलावा रामपुर हंसवार गाँव निवासी बोलेरो चालक 40 वर्षीय बिष्णु सिंह बताएं गए हैं।
इनबाक्स मैटर—
सीएम योगी पीएम मोदी ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीती रात यूपी के मिर्जापुर में हुए हादसे पर शोक जताया है,।पीएम ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की राहत राशि की घोषणा की है। इसके पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के साथ प्रभावित लोगों को हर संभव मदद के निर्देश दिए थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

