कुशीनगर, 23 अप्रैल (आरएनएस)। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित सिधुवा बाजार पुलिस चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक सहित एक कांस्टेबल को पदीय दायित्वों के लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है। एसपी कुशीनगर के इस कार्यवाही से पुलिस विभाग में खलबली मच गई है।
जानकारी के अनुसार बीते 20 अप्रैल को पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बसहिया टोला बनबीरपुर कुरैशी टोला गांव से सिधुवा चौकी प्रभारी ने दो व्यक्तियों को पकड़ कर पुलिस चौकी पर रात भर बैठाए रखा और इस बात की सूचना उच्चाधिकारियों को देना मुनासिफ भी नहीं समझा। जानकारों का कहना है कि 20 अप्रैल की रात चौकी पुलिस ने पशुओं से लदे वाहन सहित चालक एवं पशु तस्करों को पकड़े थे। इस बड़ी बरामदगी की सूचना उच्चाधिकारियों को नही दिया और पशु तस्करों से रात भर मोलभाव करते रहे। बात नही बनी तो पुलिस चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक सहित पुलिस कर्मियों ने पशु तस्करों पर गुस्से का इजहार भी कर दिए। सूत्र बताते हैं कि इस बात की जानकारी किसी ने रात्रि गश्त चेकिंग पर निकले सीओ तमकुहीराज को दे दी। सीओ तमकुहीराज तत्काल पुलिस चौकी पर पहुंच गए और मामले की जानकारी लेने के बाद मौके पर मौजूद उपनिरीक्षक सहित अन्य पुलिस कर्मियो से बरामदगी की सूचना उच्चाधिकारियों को देने की बात पूछा तो सभी बंगले झांकने लगे। सीओ तमकुहीराज ने इस घटनाक्रम से तत्काल पुलिस अधीक्षक को अवगत करा दिया। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने इस घटनाक्रम को गम्भीरता से लेते हुए संदर्भित प्रकरण में किसी उच्चाधिकारी को अवगत न कराने तथा अपने पदीय कर्तव्यों एवं दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में चौकी प्रभारी उ0नि0 अखिलेश कुमार पीएनओ- 172321529 एवं आरक्षी देव नरायण सिंह यादव पीएनओ- 182622481 को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही का आदेश दिया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

