कुशीनगर, 23 अप्रैल (आरएनएस)। जनपद में आगामी 25, 26 एवं 27 अप्रैल को होने वाले उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा- 2025 के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर तैयारियों के बारे में जानकारी हासिल कर केन्द्र व्यवस्थापको को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2025 को जनपद में सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं नकल-रहित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी महेद्र सिंह तंवर तथा पुलिस अधीक्षक केशव कुमार द्वारा बुद्धा इण्टर कालेज कुशीनगर सहित अन्य परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने परीक्षा केन्द्रों पर बनाई गई सुरक्षा व्यवस्थाओं, सीसीटीवी निगरानी, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती, प्रवेश द्वार पर फ्रिस्किंग तथा अन्य आवश्यक इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने केन्द्र प्रभारी, पुलिस अधिकारियों एवं स्टाफ को निदेशित किया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखते हुए अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो सके। बताया जाता है कि जनपद में होमगार्ड भर्ती परीक्षा आगामी 25, 26 एवं 27 अप्रैल को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा एवं प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी अभ्यर्थियों से अपील किया है कि वे समय से परीक्षा केन्द्र पहुंचें, केवल एडमिट कार्ड एवं आवश्यक दस्तावेज साथ लाएं तथा परीक्षा की शुचिता बनाए रखने में सहयोग करें।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

