95.36 फीसदी परीक्षार्थी हुए सफल
प्रयागराज की अविका शर्मा ने यूपी बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में किया जिले में टॉप, परीक्षा में हासिल किए 97.17 फीसदी अंक
अविका की आंखों में पलता है आईएएस बनने का सपना, मां गृहिणी और पिता की है छोटी से गैस की दुकान
प्रयागराज 23 अप्रैल (आरएनएस)। माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश ने बोर्ड के दसवीं और बारहवीं के नतीजे गुरुवार को घोषित कर दिए ।
उत्तर प्रदेश में यूपी बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में कुल सफल परीक्षार्थियों के मामले में प्रयागराज जनपद तीसरे स्थान पर है। भदोही पहले और आगरा का स्थान दूसरा है। प्रयागराज जिले में कुल 88,566 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए जिसमें 84458 परीक्षार्थी सफल हुए है । इस तरह जनपद में 95.36 फीसदी रिजल्ट रहा है। प्रयागराज जिले में हाईस्कूल में अविका शर्मा ने जिले में पहला स्थान हासिल किया है।
प्रयागराज शहर के सेंट अंथोनी सीजे इंटर कॉलेज की छात्रा अविका शर्मा ने यूपी बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में टॉप कर जिले का मान बढ़ाया है। अविका ने इस परीक्षा में 97.17 फीसदी अंक हासिल किए हैं। अविका बताती है कि वह विद्यालय से आने के बाद चार से पांच घंटे पढ़ाई करती थी । घर की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने की वजह से उसे घर के काम काज में भी हाथ बटाना होता था। लेकिन टॉपर्स में उसका नाम आने के बाद उसकी मेहनत कामयाब हो गई।
बाक्स
अविका की आंखों में पलता है आईएएस बनने का सपना
प्रयागराज। शहर के भारद्वाज पुरम मोहल्ले की रहने वाली अविका शर्मा एक मध्यम परिवार से है। अविका की मां रूपा एक हाउस वाइफ है जबकि पिता राम नरेश शर्मा की गैस की एक छोटी से दुकान है। अविका का कहना है कि भले वह अभाव की ही जिंदगी देखी है लेकिन इसके सपने बड़े हैं। अविका आगे चलकर आईएएस बनना चाहती है। अविका का कहना है कि समाज में अपना योगदान देने के कई रास्ते हैं लेकिन प्रशासनिक अधिकारी के पद तक पहुंचने के बाद यह सहज हो जाता है। अविका शर्मा को पॉलिटिकल रोल मॉडल प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं । अविका कहती है कि योगी जी के समय में ही ऐसा वातावरण मिला है जहां लड़कियां निर्भय होकर स्कूल कॉलेज से लेकर कोचिंग जा सकती हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

