प्रयागराज 23 अप्रैल (आरएनएस)। नेशनल जीनियस इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। इस बार संस्थान के विद्यार्थियों ने परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया।
खास बात यह रही कि कई विद्यार्थियों ने पहले ही प्रयास में परीक्षा पास कर अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया। परीक्षा में प्रीति पटेल, सौम्या परिहार, ऋषा शर्मा, आलोक कुमार, तनुजा, परम सत्संगी, नैनी मौर्या और आशीष ने शानदार अंक प्राप्त कर टॉपर के रूप में अपनी पहचान बनाई। इन विद्यार्थियों की सफलता से संस्थान में खुशी का माहौल है। सहपाठियों और शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संस्थान के निदेशक जावेद सिद्दीकी ने कहा कि एनजीआईटी में विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक प्रशिक्षण और नियमित अभ्यास भी कराया जाता है, जिससे छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के अवसरों के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकें। उन्होंने बताया कि संस्थान में पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन, समय प्रबंधन और निरंतर अभ्यास पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
इस अवसर पर संस्थान के शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों की सफलता पर खुशी व्यक्त की और उन्हें आगे भी इसी तरह मेहनत करते रहने के लिए प्रेरित किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

