प्रयागराज 23 अप्रैल (आरएनएस)। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के द्वारा संचालित राजकीय ममता विद्यालय, जगदीशपुर चॉधन, कुड़ेसर रोड, कौडिहार, जनपद प्रयागराज में जनपदीय अथवा गैर जनपदीय मानसिक मंदित बच्चों का शैक्षणिक सत्र- 2026-27 हेतु नि:शुल्क प्रवेश/पंजीयन माह अप्रैल, 2026 से प्रारम्भ हो गये हैं।
प्रवेश सम्बन्धी अर्हताओं में मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा प्रदत्त मानसिक मंदित (माइल्ड एवं मॉडरेट श्रेणी) का दिव्यांगता प्रमाण पत्र, नव प्रवेशी की आयु 06 से 18 वर्ष के मध्य होनी चाहिए, यु0डी0आई0डी0 कार्ड, स्वास्थ्य प्रमाण पत्र, अभिभावक का आय प्रमाण पत्र, बच्चे व उनके अभिभावक के आधार कार्ड एवं पासपोर्ट साइज के 02 फोटोग्राफ आवश्यक है।
प्रभारी अधीक्षक, राजकीय ममता विद्यालय दिनेश कुमार शर्मा ने बताया है कि विद्यालय में विशेष अध्यापको द्वारा मनोविज्ञानिक पद्यति पर आधारित शिक्षा, 14 से 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए वोकेशनल ट्रेनिंग, स्मार्ट क्लास की सुविधा, खेलकूद, मनोरंजन एवं शैक्षणिक भ्रमण की सुविधा, सी0सी0टी0वी0 कैमरे से आच्छादित सुरक्षित परिसर, स्कूल ड्रेस, स्टेशनरी एवं पाठ्य सामग्री की सम्पूर्ण व्यवस्था, गुणवत्तायुक्त भोजन एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, चिकित्सीय एवं स्वास्थ्य परीक्षण की उचित व्यवस्था एवं जनपदीय अथवा गैर जनपदीय बालको के लिए छात्रावास की सुविधा उलब्ध है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

