प्रयागराज 23 अप्रैल (आरएनएस)। राइजिंग स्टार क्लब में साईं क्लब को 22 रन से हराकर गंगा डिग्री कॉलेज का अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए।
गंगा डिग्री कॉलेज सोरांव मैदान पर गुरुवार को खेले गए मैच में राइजिंग स्टार क्लब ने 29.5 ओवर में 161 रन (शुभ सोनी 32, श्वेतांकर 31, गौरव सिंह 19, रमन सिंह 16, सागर सरोज 3/08, हिमांशु, शिवेश, दीपक सरोज व विनय पटेल एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में साईं क्लब की टीम 27 ओवर में 139 रन (आदित्य पटेल 50, सार्थक केसरवानी 22, सागर सरोज 16, राजवीर मौर्य 2/18, अंश चौरसिया 2/27, लकी सरोज, श्रेयम त्रिपाठी, जय कुमार, आदर्श यादव व शुभ सोनी एक-एक विकेट) पर सिमट गई। शुभ सोनी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

