प्रीमियर लीग प्रारूप पर रोक
प्रयागराज। इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने शहर में महिला क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित करने के लिए अब एक सप्ताह पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य कर दिया है।
इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक आरपी भटनागर ने बताया कि किसी भी महिला क्रिकेट टूर्नामेंट को एसोसिएशन से संबद्ध कराने के लिए आयोजक को एक सप्ताह पूर्व टूर्नामेंट का विवरण प्रस्तुत करना होगा। इसमें टूर्नामेंट का नाम, भाग लेने वाली टीमों के नाम, आयु वर्ग तथा प्रस्तावित प्रारंभ तिथि शामिल होगी। आवेदन पत्र एफिलिएशन शुल्क के साथ एसीए की निदेशक एवं वित्त समिति की अध्यक्ष, डॉ. जूली ओझा के पास जमा करना होगा।
उन्होंने आगे स्पष्ट किया कि महिला क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित करने की अनुमति देने का अधिकार केवल डॉ. जूली ओझा के पास होगा। इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन से संबद्ध टीमों के विवरण एवं खिलाड़ी का एसीए से रजिस्ट्रेशन के सत्यापन के बाद ही टूर्नामेंट आयोजित करने की अनुमति प्रदान की जाएगी।
इसके अतिरिक्त, इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के संबद्ध इकाइयों/क्लबों को महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन प्रीमियर लीग प्रारूप में करने की अनुमति नहीं होगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

