सरदार सेना ने एसपी से किया मामले की जांच, दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग
बस्ती 23 अप्रैल (आरएनएस)। गुरूवार को दंबगो द्वारा रंजिशन जान से खत्म कर देने और स्थानीय थाने से मिलकर रामसेवक चौधरी के ही ऊपर गलत तथ्यो के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करा दिये जाने के मामले को लेकर लालगंज थाना क्षेत्र के उमरिया उर्फ अमिलहा के नागरिकों ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर मामले की जांच और दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई किये जाने की मांग किया। सरदार सेना के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चौधरी ब्रजेश पटेल, जिलाध्यक्ष विनय चौधरी के साथ पीडि़तों ने एसपी से मुलाकात किया और घटना की जानकारी देेते हुये प्रभावी कार्यवाही का आग्रह किया।
एसपी को दिये पत्र में लालगंज थाना क्षेत्र के उमरिया उर्फ अमिलहा निवासी रामसेवक चौधरी पुत्र परशुराम चौधरी ने कहा है कि गत 19 अप्रैल को सायं लगभग 8 बजे वह घर से खेत जा रहा था कि गांव में जमीनी विवाद को लेकर नन्दलाल पुत्र स्वर्गीय महावीर, अमित शुक्ल, अर्जेश शुक्ल पुत्रगण कृष्ण मुरारी निवासी कुरमौल, संदीप, पुत्र जगराम, पंकज पुत्र रामकरन निवासी उमरिया उर्फ अमिलहा लोहे की राड, हाकी, पाईप, से जान से खत्म कर देने की नियत से मारने लगे जिससे उसका सिर बुरी तरह से फट गया और शरीर में कई जगहो पर प्राण घातक चोटे आयी। किसी तरह लोगों के मदद से वह बाजार चौबाह चौराहे पर अंगद यादव मेडिकल में प्राथमिक उपचार करवा रहा था तो वहां भी उक्त दबंग पहुंच गये और बुरी तरह से मारने-पीटने के बाद धमकी दिया कि अबकी छोड रहे है अगली बार जान से खत्म कर देगें। होश आने पर उसने स्वास्थय केन्द्र बनकटी पहुंच कर दवा कराया और स्थानीय थाने पर शिकायत लेकर गया तब मुल्जिमानो के प्रभाव में आकार पुलिस की मिली भगत से उसके विरूद्ध ही गंभीर धाराओं में मु0अ0 108-26 धारा 109 (2) 191 (2) 352,351, (3), 131, बी0एन0एस मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया। पुलिस ने उसकी शिकायत पत्र दर्ज करने से साफ इनकार कर दिया था। हालत काफी गंभीर होने के वजह से उसेे जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया, स्थिति गंम्भीर होने की वजह से प्रार्थी मेडिकल कालेज (कैली) बस्ती रेफर कर दिया गया। जहां पर उसकी दवा अभी चल रही है और हालत अभी गम्भीर है। लालगंज पुलिस ने दंबगो के विरूद्ध सामान्य धारा में महज कारगुजारी पूरा करने के लिए मुकदमा अ0सं0109-2026 धारा 115(2),351 (3) बी0एन0एस दर्ज कर दिया गया है,ै ऐसी स्थिति में उसके ऊपर दर्ज मुकदमे की जांच करवाकर निरस्त करने तथा अभियुक्तों के विरूद्ध समुचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया जाय।सरदार सेना के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चौधरी ब्रजेश पटेल, जिलाध्यक्ष विनय चौधरी के साथ पीडि़तों ने एसपी से मांग किया कि मामले में पीडि़त को न्याय दिलाया जाय।एसपी को पत्र देने के दौरान मुख्य रूप से इन्द्रजीत चौधरी, जामवंत, आनन्द कुमार सिंहानिया, अखिलेश प्रजापति, शहजाद आलम, अभिषेक कुमार, दिनेश, रीतेश चौधरी, अजय, साहिल, राम सेवक, राकेश कुमार, उमेश, शिवपूजन, रमेश, नन्दलाल, रामनाथ, प्रदीप, राजकुमार, संदीप, आनन्द शर्मा, गुड्डू, बालकेश, इन्द्रजीत, अशोक आदि शामिल रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

