-पत्नी व साले को ठहराया मौत का जिम्मेदार
गोसाईंगंज-अयोध्या 23 अप्रैल (आरएनएस)। गोसाईंगंज कस्बे में सोमवार की देर शाम युवक के आत्महत्या करने के मामले में नया मोड़ आ गया।पड़ताल में पुलिस को एक सुसाईड नोट मिला है जिसमे उसने अपनी मौत का जिम्मेदार अपनी पत्नी व साले को ठहराया है।मामले में मृत युवक के पिता ने बहू पूजा व साले शिवम कसौधन के खिलाफ केस दर्ज कराया है।पीडि़त पिता ओमप्रकाश कसौधन का कहना है कि उसके बेटे बलराम की शादी तीन वर्ष पूर्व हैरिग्टनगंज निवासी पूजा पुत्री स्व0शिवराम कसौधन के साथ हुआ था।शादी के एक वर्ष के बाद से बहू पूजा बलराम को प्रताडि़त करते हुए अपमानजनक बाते कहती थी।उसके साथ मे उसका भाई शिवम कसौधन द्वारा आये दिन बहन को सही तरीके से ना रखने की बात कहकर मारने पीटने की धमकी दी जाती थीं।उसके पुत्र ने उससे व अपनी माँ से कई बार कहा जिसपर उसे समझा बुझाकर शांत कर दिया जाता था।पीडि़त पिता का आरोप है कि अपनी पत्नी पूजा व साले शिवम कसौधन की धमकी से तंग आकर उसका पुत्र बलराम ने सोमवार को घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।एसएचओ अभिमन्यु शुक्ला के मुताबिक पीडि़त पिता की तहरीर पर बहू पूजा व साले शिवम कसौधन के खिलाफ केस दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी गयी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

