अयोध्या 23 अप्रैल (आरएनएस)। कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार की रात सिविल लाइन स्थित अपने मित्र के घर से निकलकर बाइक से अपने घर वापस जा रहे सिविल लाइन नैयर ककालोनी निवासी एक युवक को बाइक और कार से पीछा कर हमलावरों ने जमकर पीटा। मरणासन्न हालत मैं छोड़कर भाग खड़े हुए। रंजिशन हुई वारदात की लिखाई गई रिपोर्ट के मुताबिक जजेज कालोनी के पास हुई घटना में वंश चौधरी उर्फ बहादुर पुत्र कमल नयन चौधरी उर्फ शेरू निवासी कन्या पाठशाला थाना कैंट व कैश पुत्र सगीर निवासी बुचनीगंज थाना कैंट व दो अन्य के विरुद्ध नामजद करते हुए शिकायत दर्ज कराई गई है। जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू की है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

