अयोध्या 23 अप्रैल (आरएनएस)। पूर्व सैनिक सामाजिक उत्थान ट्रस्ट की बैठक हांसापुर स्थित कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में शिक्षा व्यवस्था में प्राइमरी पाठशाला, गरीब कन्या शादी अनुदान, अपातकालीन अग्नि काण्ड की घटना तथा जिले के असहाय बुजुर्ग विधवा महिलाए व दिव्यांग व्यक्तियों के बारे में सहायता हेतु चर्चा की गयी। चर्चा के दौरान सचिव आत्माराम ने सुझाव दिया की जगह-जगह भ्रमण करके जरूरतमंद लोगो की सहायता की जाए जिसपर ट्रस्टी अध्यक्ष तथा अन्य सदस्यो ने सहमति दी। बैठक में ट्रस्टी अध्यक्ष सत्य प्रकाश यादव, कोषाध्यक्ष सुनीता यादव, सचिव आत्माराम यादव व सदस्य अरुण यादव, आरती यादव, अभिषेक यादव आदि लोग शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

