अयोध्या 23 अप्रैल (आरएनएस)। गोस्वामी समाज सेवा समिति के बैनर तले आदि गुरु शंकराचार्य की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सनातन धर्म को पुनर्जागरण करने वाले महान दार्शनिक चारों मठों के संस्थापक अद्वैत मत के जन्मदाता भगवान आदि गुरु शंकराचार्य का सनातन धर्म के लिए बहुत बड़ा योगदान है आज से लगभग 2533 वर्ष पूर्व यानी 507 ईसा पूर्व जन्मे आदि गुरु अपने अल्पायु में ही हिंदू सनातन समाज को पुन: एकत्रित किया और दिशा दी। उक्त आयोजन में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव रणजीत गोस्वामी अध्यक्ष जितेंद्र मोहन गोस्वामी मंडल सचिव रामकृष्ण गोस्वामी मंजू गोस्वामी, अर्चना गोस्वामी उपाध्यक्ष रामकुमार गोस्वामी ऐश्वर्य नारायण, कोषाध्यक्ष अनिल गिरी विद्वान महेश शास्त्री रमाकांत शास्त्री जी अशोक गोस्वामी निशोक गोस्वामी राम भवन गोस्वामी युवा नेता और समाज सेवी भोलेन्द्र गोस्वामी प्रदीप गिरि,बृजेंद्र गोस्वामी प्रभात गोस्वामी राजेश पांडे चंद्रशेखर सिंह एवं समाजसेवी ऋषि श्रीवास्तव आदि सैकड़ो सामाजिक बंधु उपस्थित रहे साथ ही सभी सामाजिक बन्धुओ को आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा प्रतिमा भी प्रदान की गई। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी कमलेश गोस्वामी द्वारा प्रदान की गई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

