-अंतिम संस्कार व तेरहवीं के लिए दिलाई आर्थिक मदद
अयोध्या 23 अप्रैल (आरएनएस)। बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के सिकंदरपुर निवासी बिजली विभाग के संविदा कर्मी माता दीन पासवान (गुड्डू) की लाइन ठीक करते समय हुए हादसे में दुखद मृत्यु हो गई। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ सपा नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप तत्काल मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाते हुए अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों से वार्ता कर उन्हें बुलाया और तत्काल राहत दिलाने की पहल की। नेता अनूप के प्रयास से परिवार को अंतिम संस्कार हेतु 5,00,000 की नगद सहायता तथा तेरहवीं के लिए 50,000 दिलाया गया। साथ ही विभाग की ओर से दुर्घटना सहायता के रूप में 7,50,000 दिलाए जाने का आश्वासन भी मिला। इस दौरान एसडीओ अरशद अली एवं जेई ज्ञान विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने शोकाकुल परिवार को भरोसा दिलाया कि इस कठिन घड़ी में वे पूरी मजबूती से उनके साथ खड़े हैं और हर संभव मदद सुनिश्चित की जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

