-रक्तदान शिविर व बाल संस्कार केंद्रों पर मिष्ठान वितरण करके पेश की सेवा की मिसाल
अयोध्या 23 अप्रैल (आरएनएस)। सामाजिक संस्था दि आयुष्मान फाउंडेशन ने गुरुवार को अपना 8वां स्थापना दिवस सेवा कार्यों के साथ मनाया। इस अवसर पर जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें संस्थापक पवन पटेल, पुष्पेंद्र पांडेय, मोहन सिंह, अनीता चौरसिया, आजम शौक, महेश कुमार, स्मृति, शुभम, सतीश चौहान सहित 10 रक्तवीरों ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। रक्तदान शिविर में बतौर अतिथि पहुचें आरएसएस के महानगर प्रचारक सुदीप का संस्था द्वारा स्वागत किया गया।स्थापना दिवस कार्यक्रम में कैलाश होटल पहुंचे। बतौर मुख्य अतिथि जिला कमांडेंट होमगार्ड राघवेंद्र पांडेय, मनूचा डिग्री कालेज की प्रोफेसर मीनू दुबे व वरिष्ठ मनोरोग विशेषज्ञ डा0 आलोक मनदर्शन को गुलाब का फूल, मोमेंटो और पटका ओढ़ाकर संस्था ने के पदाधिकारियों ने किया।सभी अतिथियों ने अपने विचार रखते हुए संस्था के कार्यों की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर जिले के वरिष्ठ समाजसेवी एवं संस्था के पदाधिकारी-सदस्यों में पंकज पांडेय, जिलाध्यक्ष अयोध्या मयंक श्रीवास्तव, रुचि पांडेय, काजल सागर, इति सोनकर, प्रशांत पांडेय, अरशद हसन, अभिषेक तिवारी, चंद्रकांत तिवारी, नावेन्द्र सिंह भी उपस्थित रहे।स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में संस्था द्वारा संचालित सभी बाल संस्कार केंद्रों पर बच्चों को मिष्ठान, बिस्किट व अन्य सामग्री का वितरण किया गया।संस्था के संस्थापक पवन पटेल ने बताया कि दि आयुष्मान फाउंडेशन विगत 8 वर्षों से बच्चों की शिक्षा, प्राकृतिक आपदा में राहत, जरूरतमंद बहनों की शादी में सहयोग व रक्त की आवश्यकता पडऩे पर तत्काल मदद जैसे विभिन्न सामाजिक सरोकारों पर निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने सभी सहयोगियों व रक्तदानियों का आभार जताया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

