अयोध्या 23 अप्रैल (आरएनएस)। Óनगर की सरकार आपके द्वारÓ अभियान के तहत महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार एवं नगर निगम के सभी विभागों की टीम के साथ भ्रमण कर शुक्रवार को नाला सफाई कार्य का जायजा लेंगे। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडेय ने बताया कि सुबह सात बजे पुलिस लाइन से नाला निरीक्षण कार्य की शुरुआत होगी, जो बेबी आइसक्रीम होते हुए नाले की समाप्ति तक जाएगी। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद भी मौजूद रहेंगे। महापौर भ्रमण के दौरान समस्याओं का भी समाधान करेंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

