-निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराने का दिया निर्देश
अयोध्या 23 अप्रैल (आरएनएस)। नवागत जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने गुरूवार 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के अंतर्गत संचालित निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हलकारा का पुरवा, दर्शन नगर, जनौरा अंडरपास, जनौरा, रामनगर घोसियाना, मोदहा, सहादतगंज, गुप्तार घाट, रेतिया, ककरही बाजार तथा साकेत सदन (अफीम कोठी) सहित विभिन्न स्थलों के कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड-3 सत्यपाल सिंह को निर्देशित किया कि अवशेष कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराया जाए। कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कराए जा रहे कार्यों की नियमित निगरानी करने तथा गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड-3, लो0नि0वि0, अयोध्या द्वारा मार्ग के संरेखण में भूमि/भवन से सम्बन्धित विभिन्न बाधाओं से अवगत कराया गया। अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड-3, लो0नि0वि0, अयोध्या को निर्देशित किया गया कि मार्ग के आर0ओ0डब्लू में आ रहे भवन इत्यादि हेतु जहाँ-जहाँ भूमि/भवन का भुगतान हो चुका है एवं ध्वस्तीकरण शेष है, को लोक निर्माण विभाग एवं राजस्व टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए शेष भवनों का ध्वस्तीकरण का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करायें। मार्ग निर्माण के संरेखण में ऐसे भूमि/भवन के मामले जो तहसील स्तर पर लम्बित है, को उपजिलाधिकारी (सदर) को शीघ्रता से निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। अधिशासी अभियन्ता, जल निगम (नगरीय), अयोध्या को मार्ग पर चल रहे सीवर व वाटर सप्लाई के मैनहोल रेजिंग एवं हाउस कनेक्शन के शेष कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड-3, लो0नि0वि0, अयोध्या को जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का विकास श्रद्धालुओं की सुविधा एवं जनहित के दृष्टिगत अत्यंत महत्वपूर्ण है, सभी कार्य उच्च गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण किए जाएं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

