-समयबद्ध निस्तारण का दिया निर्देश
अयोध्या 23 अप्रैल (आरएनएस)। नवागत जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन के दौरान आमजन की शिकायतें सुनीं। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

