अयोध्या 23 अप्रैल (आरएनएस)। आगामी होमगार्ड परीक्षा 2026 के सकुशल एवं निष्पक्ष संपादन के दृष्टिगत जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने एसएसबी इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। यह परीक्षा 25, 26,27 अप्रैल को आयोजित होने वाली है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति तथा परीक्षार्थियों के लिए बनाए गए सीटिंग प्लान का गहनता से जायजा लिया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए तथा सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। इस अवसर पर विद्यालय में होमगार्ड परीक्षा के सफल आयोजन हेतु चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त करते हुए इसे और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि परीक्षा को पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं नकल-विहीन वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अमित कुमार भट्ट, जिला विद्यालय निरीक्षक पवन व संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

