भिलाई 24 अप्रैल (आरएनएस) नंदिनी थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दुर्ग पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर एक अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर दिया, जहां बड़े पैमाने पर मुसाफिर ब्रांड का जर्दा युक्त गुटखा और M4 ब्रांड का सुगंधित जर्दा तैयार कर पैक किया जा रहा था, पुलिस की इस कार्रवाई ने इलाके में चल रहे ज़हरीले कारोबार की परतें खोल दीं और मौके से 13 मजदूर भी मिले जो मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के बताए जा रहे हैं, जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री पिछले अप्रैल की शुरुआत से संचालित हो रही थी और लगातार अवैध उत्पादन कर बाजार में सप्लाई किया जा रहा था, दुर्ग पुलिस ने फूड एंड सेफ्टी विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए पूरे परिसर की घेराबंदी की, अंदर दाखिल होते ही मशीनों की आवाज़ और पैकिंग की तेज़ गतिविधियां सामने आईं, टीम ने तत्काल उत्पादन रोकवाया और मौके से भारी मात्रा में तैयार माल, पैकिंग मैटेरियल और मशीनरी जब्त कर ली, कार्रवाई के दौरान मजदूरों से पूछताछ शुरू की गई और फैक्ट्री संचालकों की भूमिका खंगाली जा रही है, पुलिस अब इस नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने के लिए सप्लाई चैन, मालिकों और वित्तीय लेन-देन की जांच में जुट गई है, नंदिनी थाना पुलिस की यह कार्रवाई न केवल अवैध तंबाकू कारोबार पर बड़ा प्रहार है बल्कि सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़े खतरे को भी उजागर करती है, फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और जिम्मेदारों पर शिकंजा कसने की तैयारी है, बहरहाल यह साफ है कि कानून की नजर से बचकर जहर बेचने वालों के दिन अब गिने-चुने रह गए हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

