दुर्ग 24 अप्रैल (आरएनएस) चिखली चौक पर रात के सन्नाटे में दौड़ रही एक संदिग्ध पिकअप ने ऐसा राज खोला जिसने पशु क्रूरता और अवैध परिवहन के काले खेल को बेनकाब कर दिया, 23 अप्रैल 2026 की देर रात जैसे ही पुलिस की नजर CG 05 D 1007 नंबर की पिकअप पर पड़ी, तुरंत घेराबंदी कर वाहन को रोका गया, पूछताछ और तलाशी में जो सामने आया उसने हर किसी को झकझोर दिया—वाहन के भीतर 6 मवेशियों को ठूंस-ठूंस कर बिना चारा-पानी के अमानवीय हालत में भरकर ले जाया जा रहा था, प्रार्थी युवराज साहू की सूचना पर सक्रिय हुई चिखली चौकी पुलिस ने मौके पर ही सख्त कार्रवाई करते हुए निर्मल मनेश्वर (38) निवासी मुंडीवाड़ा, तुलसीराम नागेश्वर (60) और जयपाल नागेश्वर (43) निवासी घोपटोला मुंडीवाड़ा थाना कटंगी जिला बालाघाट तथा भगतराम खरे (43) निवासी बोरीखुर्द थाना अरी जिला सिवनी को गिरफ्तार कर लिया, पूछताछ में अवैध परिवहन की पुष्टि होते ही आरोपियों पर छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4 और 6 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1)(घ) के तहत मामला दर्ज किया गया, पुलिस ने मौके से 2 पड़वा, 3 पड़िया और 1 बछिया सहित कुल 6 मवेशी और पिकअप वाहन जब्त किया जिसकी कुल कीमत लगभग 2 लाख 32 हजार रुपये आंकी गई, पूरी कार्रवाई में चिखली चौकी पुलिस और पेट्रोलिंग टीम की सतर्कता और तेजी साफ नजर आई जिन्होंने संदेह के आधार पर वाहन को रोका और एक बड़े अपराध का खुलासा कर दिया, दुर्ग पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि पशु क्रूरता और अवैध परिवहन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और आम नागरिकों से भी अपील की है कि ऐसी गतिविधियों की तुरंत सूचना दें, बहरहाल यह कार्रवाई एक सख्त चेतावनी है—कानून की नजर से बचकर अब पशुओं पर अत्याचार करना आसान नहीं रहा।


