राजनांदगांव 24 अप्रैल (आरएनएस)डोंगरगढ़ में नशे के कारोबार पर पुलिस ने ऐसा वार किया कि लंबे समय से सक्रिय हिस्ट्रीशीटर आखिरकार जाल में फंस गया, 23 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर जेल रोड चौथान मोड़ के पास पुलिस टीम ने घेराबंदी की और मोटरसाइकिल क्रमांक CG 08 BD 5014 पर सवार दो संदिग्धों को रोकते ही बड़ा खुलासा हुआ, बाइक पर सवार मोहित उर्फ मोंटू मालेकर (35) निवासी जेल रोड वार्ड नंबर 21 और उसके साथ एक 16 वर्षीय विधि से संघर्षरत बालक गांजा की खेप लेकर जा रहे थे, तलाशी में 5.610 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ जिसकी कीमत करीब 1 लाख रुपये आंकी गई जबकि बाइक की कीमत 1.5 लाख रुपये बताई गई, कुल मिलाकर 2.5 लाख की जप्ती ने पूरे नेटवर्क की गंभीरता उजागर कर दी, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर व एसडीओपी केशरी नंदन नायक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी (प्रशिक्षु डीएसपी) सुमन जायसवाल और निरीक्षक संतोष जायसवाल की टीम पहले से ही इलाके में सक्रिय थी, जैसे ही इनपुट मिला तुरंत घेराबंदी की गई और बिना मौका दिए आरोपियों को दबोच लिया गया, पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी मोहित उर्फ मोंटू मालेकर कोई साधारण नाम नहीं बल्कि अपराध की दुनिया का पुराना खिलाड़ी है जिसके खिलाफ पहले से 10 गंभीर मामले दर्ज हैं जिनमें आर्म्स एक्ट, लूट, चोरी, मारपीट और NDPS जैसे अपराध शामिल हैं, पुलिस ने मौके पर ही NDPS एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया, पूरी कार्रवाई में पुलिस टीम के जवानों की सतर्कता और रणनीति साफ नजर आई जिन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि नशे के कारोबार पर अब सख्त शिकंजा कस चुका है, बहरहाल यह गिरफ्तारी एक बड़ा संकेत है—डोंगरगढ़ में अब अपराध की हर चाल पर पुलिस की नजर है
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

