रायपुर,24 अप्रैल (आरएनएस)। राजधानी रायपुर में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस द्वारा चलाया जा रहा विशेष अभियान ‘ऑपरेशन कालचक्र-0.2Ó लगातार असर दिखा रहा है। पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के नेतृत्व में गुढिय़ारी, पंडरी, खमतराई, उरला और खम्हारडीह थाना क्षेत्रों में व्यापक कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 196 वारंट तामील किए, जिनमें 45 स्थायी, 59 गिरफ्तारी और 92 जमानती वारंट शामिल हैं। इसके अलावा विभिन्न मामलों में फरार 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। साथ ही 18 लंबित मामलों में चालान भी प्रस्तुत किए गए।
थाना-वार कार्रवाई:
गुढिय़ारी थाना: 38 वारंट तामील, 5 आरोपी गिरफ्तार, 3 फरार आरोपियों की तलाश जारी
पंडरी थाना: 11 वारंट तामील, 4 आरोपियों को चालान हेतु प्रस्तुत
खम्हारडीह थाना: 36 वारंट तामील, 24 बदमाशों की चेकिंग, 21 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
उरला थाना: 49 वारंट तामील, 2 आरोपी गिरफ्तार
उरला क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से 60-70 किलो कॉपर कॉइल जब्त की और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं अवैध रूप से चाकू रखने वाले एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
खमतराई थाना: सर्वाधिक 62 वारंट तामील, 11 आरोपी गिरफ्तार, आबकारी और आम्र्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई
पूरे अभियान के दौरान पुलिस ने निगरानी बदमाशों और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच की तथा कई लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।
पुलिस का कहना है कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि शहर में कानून-व्यवस्था मजबूत बनी रहे और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

