रायपुर, 24 अप्रैल (आरएनएस)। विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर कल 23 अप्रैल को राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय कवि राजेश जैन ‘राही ‘ की काव्य -कृति *पिता छाँव वट वृक्ष की * के तीसरे संस्करण का विमोचन किया गया। वृन्दावन हॉल, सिविल लाइन में यह आयोजन नवरंग काव्य मंच ने किया। मुख्य अतिथि रायपुर के कलेक्टर गौरव कुमार सिंह, मुख्य वक्ता साहित्यकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंगÓ , एम.राजीव, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अनिल द्विवेदी और रंगकर्मी आचार्य रंजन मोड़क ने संयुक्त रूप से इस काव्य -कृति का विमोचन किया । सरस्वती वंदना नेहा जैन और प्रिया जैन ने प्रस्तुत की। काव्य गोष्ठी का संचालन प्रियंका उपाध्याय ने और विमोचन सत्र का संचालन उर्मिला देवी उर्मी ने किया। इस अवसर पर कवि राजेश जैन ‘राहीÓ ने रामचरितमानस में हिंदी काव्य के नव रसों पर एकल प्रस्तुति दी, जिसे खूब सराहा गया । मुख्य अतिथि गौरव कुमार सिंह ने पिता के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि पुत्र की प्रसिद्धि और पहचान में पिता की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। प्रमुख वक्ता डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंगÓ ने दोहे के इतिहास एवं महत्व को रेखांकित करते हुए राही के दोहों को पिता के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि एवं समय सापेक्ष निरुपित किया।आचार्य रंजन मोड़क ने पिता पर एकल नाटिका प्रस्तुत की। इस नाटिका को भी ख़ूब प्रशंसा मिली । विमोचन सत्र के बाद राजधानी की जिन विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक संस्थाओं तथा प्रतिभाओं को ‘नवरंग सम्मानÓ से सम्मानित किया गया,उनके नाम हैं – आर्टिस्टिक वाइब्स फाउंडेशन , कनिष्का फाउंडेशन ,अशोका हाइट हनुमान चालीसा समिति,रायपुर वेलफेयर फाउंडेशन सोसायटी,कोपलवाणी, श्री शक्ति महिला बाल फाउंडेशन, रंगभूमि रायपुर ,श्री साखी गोपाल पण्डा, श्री तिलक भोगल एवं प्रांजल सिंह राजपूत , संचालक – लोकरागी लोकगाथा भरथरी संस्था । इस अवसर पर काव्य दरबार में कवियों ने अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। काव्य पाठ करने वालों में मुख्य रूप से आद्या सिंह, परितोष पाणीग्राही, कुश सिंह, राकेश तिवारी,आदित्य उपाध्याय,अब्बास इमरान, विकास शर्मा, गौरव दुबे,निकिता सिंह, पार्थों मिस्त्री, समा परवीन, गोपाल सोलंकी ,कुमार जगदलवी , योगेश शर्मा योगी, नर्मदा प्रसाद विश्वकर्मा,राजेन्द्र ओझा,शशि दुबे , सुषमा पटेल ,डॉ कामिनी बावनकर, दीपक मित्तल,अशोक टिबरेवाल,भागीरथ वर्मा, प्रीति रानी तिवारी, महेंद्र ठाकुर, राजकुमार मसंद, उदयभान सिंह चौहान, राकेश तिवारी एवं सेवक. एस.कपूर नूर शामिल थे । कार्यक्रम के अंत में एम.राजीव ने अतिथियों, रचनाकारों एवं श्रोताओं को नवरंग काव्य मंच की ओर से आभार व्यक्त किया।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

