कोण्डागांव,24 अप्रैल (आरएनएस)। कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीडि़त के 06 प्रकरण में वारिसों को 24 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है। कलेक्टर कार्यालय द्वारा कोण्डागांव तहसील के कोण्डागांव निवासी रामलाल यादव के नदी के पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी बहन इन्दु यादव को, बड़ेराजपुर तहसील अंतर्गत ग्राम नौकाबेड़ा निवासी लखन्तीन के कुंए के पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पति गोंडूराम को और ग्राम उडि़दगांव निवासी भवनू के तालाब के पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी सियाबती को तथा फरसगांव तहसील अंतर्गत ग्राम बंगोली निवासी मोना के आकाशीय बिजली से मृत्यु पर उनके माता-पिता पार्वती और मंगिया को, ग्राम बडग़ई निवासी मंगलराम के नदी के पानी में डूबने से मृत्यु पर उनकी पत्नी मनारो एवं उनके पुत्र सुकदेव, सुकलू, सुकटू, दशरोत, दासू और दसमोत को तथा ग्राम आमगांव निवासी रमेन्द्र सिंह माली के आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु पर उनकी पत्नी कमला माली को 04-04 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त सहायता राशि सम्बन्धित वारिसों के बैंक खाते में हस्तांतरित करने के निर्देश सम्बन्धित तहसीलदार को दिए गए हैं।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

