कोरबा ,24 अप्रैल (आरएनएस)। के मानिकपुर चौकी क्षेत्र का हैलीपेड मैदान अब खेल का मैदान नहीं बल्कि मौत का स्टेज बन चुका है जहां रफ्तार के नशे में चूर कुछ रईसजादे खुलेआम कानून को चुनौती देते नजर आए, आधे घंटे तक तेज रफ्तार कारों से खतरनाक स्टंट किए गए, कभी चलती कार पर खड़े होकर करतब दिखाए गए तो कभी गाड़ी को तेज स्पीड में घुमाकर जानलेवा खेल खेला गया, इस दौरान मैदान में मौजूद दर्जनों लोगों की सांसें थम गईं क्योंकि उसी वक्त वहां स्कूली बच्चे खेल रहे थे और उनके सामने मौत का ये लाइव शो चलता रहा, हर पल हादसे का खतरा मंडराता रहा लेकिन ना स्टंट करने वालों को डर था और ना ही किसी कार्रवाई का खौफ, स्थानीय लोगों के मुताबिक यह कोई पहली घटना नहीं बल्कि पहले भी कई बार इसी जगह ऐसे स्टंट हो चुके हैं, कार्रवाई के नाम पर केवल औपचारिकता हुई और नतीजा यह कि अब यह हैलीपेड स्टंटबाजों का स्थायी अड्डा बन चुका है, सवाल बड़ा है कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है या फिर किसी की जान जाने के बाद ही सख्ती दिखेगी, फिलहाल यह घटना एक साफ चेतावनी है कि अगर समय रहते कड़े कदम नहीं उठाए गए तो अगली तस्वीर और भी भयावह हो सकती है, बहरहाल कोरबा में कानून और सुरक्षा के बीच यह खतरनाक खेल अब तुरंत रोकना ही होगा वरना कीमत बहुत भारी पड़ सकती है।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

