कोंडागांव,24 अप्रैल(आरएनएस)। शासकीय उद्यान रोपणी अड़ेगा, विकासखण्ड केशकाल, जिला-कोण्डागांव में लगे आम फल बहार नीलामी का आयोजन शुक्रवार को किया गया, जिसमें फलबहार नीलामी समिति के सदस्यों के समक्ष फल बहार की नीलामी की कार्यवाही शुरू की गई। इस नीलामी में कुल 10 बोलीकर्ताओं ने भाग लिये, जिसमें शासकीय बोली राशि 30000/- रूपये के एवज में 35000/- रूपये अधिकतम बोली राजेश सोनकर पता कोसा नगर, भिलाई द्वारा लगाया गया। बोली सर्वोच्च होने के कारण फलबहार की नीलामी श्री राजेश सोनकर के पक्ष में गया। फलबहार नीलामी के दौरान समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार नाग (क्रश्वह्र), सचिव राजेन्द्र कुमार मण्डावी (स्॥ष्ठह्र) एवं समिति के सदस्य कुमारी नामेश्वरी दीवान (मत्स्य निरीक्षक), डॉ चार्ली पोर्ते (वेटनरी) एवं नरेन्द्र कुमार ध्रुव (माली) उपस्थित रहें। रोपणी में विशेषत: दशहरी, लंगड़ा, चौसा, बाम्बेग्रीन, सफेदा, मलिहाबाही एवं आम्रपाली आमों में फलन आया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

