कोंडागांव,24 अप्रैल (आरएनएस)। राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस के अवसर पर जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। इन ग्राम सभाओं के माध्यम से ग्रामीणों को जनगणना 2027 के संबंध में जागरूक किया गया तथा उन्हें इसकी प्रक्रिया और महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।ग्राम सभाओं के सुचारू संचालन हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इन अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को जनगणना एवं स्व-गणना की प्रक्रिया समझाते हुए बताया गया कि यह कार्य देश के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसके आधार पर विभिन्न योजनाओं का निर्माण और क्रियान्वयन किया जाता है।बैठक में जानकारी दी गई कि जनगणना 2027 का प्रथम चरण 01 मई से प्रारंभ होकर 30 मई 2026 तक संचालित होगा। इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर मकान गणना का कार्य करेंगे और आवश्यक जानकारी एकत्रित करेंगे। ग्रामीणों से अपील की गई कि वे सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि उन्हें शासन की योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके।साथ ही स्व-गणना की सुविधा के बारे में बताते हुए कहा गया कि इसकी अवधि 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक निर्धारित की गई है। नागरिक ह्यद्ग.ष्द्गठ्ठह्यह्वह्य.द्दश1.द्बठ्ठ पोर्टल पर एसई आईडी के माध्यम से अपने मकान एवं परिवार से संबंधित जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं। इससे प्रक्रिया में पारदर्शिता और सरलता आएगी।इसके अतिरिक्त ग्राम सभाओं में मोर गांव मोर पानी अभियान के तहत जल संरक्षण के उपायों पर भी चर्चा की गई तथा बस्तर मुन्ने कार्यक्रम की जानकारी देकर ग्रामीणों को इन योजनाओं से जुडऩे के लिए प्रेरित किया गया।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

