बीजापुर , 25 अप्रैल (आरएनएस)। पालनार क्षेत्र में शिक्षक राजू पुजारी की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने तेजी और गंभीरता दिखाते हुए महज तीन दिनों के भीतर जांच पूरी कर स्नढ्ढक्र दर्ज कर ली है। प्रारंभिक जांच, सुसाइड नोट और परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर विधिसम्मत कार्रवाई की। जांच के दौरान मिले सुसाइड नोट को अहम साक्ष्य मानते हुए पुलिस ने संबंधित पहलुओं की बारीकी से पड़ताल की और जिम्मेदार व्यक्तियों की पहचान की। मामले में ठेकेदार देव आशीष मंडल, एपीओ छवितेश डोंगरे और सब इंजीनियर शैलेश वासम को आरोपी बनाया गया है।को तवाली थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा के अनुसार, कार्रवाई करते हुए ठेकेदार देव आशीष मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एपीओ छवितेश डोंगरे और सब इंजीनियर शैलेश वासम फरार हैं, जिनकी तलाश लगातार जारी है। पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।पुलिस का कहना है कि पूरे मामले में साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष और कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा फरार आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। बीजापुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से स्पष्ट है कि संवेदनशील मामलों में भी कानून के अनुसार तेजी से कदम उठाए जा रहे हैं।

०००

