एमसीबी , 25 अप्रैल (आरएनएस)। जिले में अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में मनेन्द्रगढ़ सिटी कोतवाली पुलिस ने स्कूटी से शराब तस्करी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
पुलिस को नियमित पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति स्कूटी में अवैध शराब लेकर मनेन्द्रगढ़ की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विवेक पाटले के नेतृत्व में टीम ने तत्काल घेराबंदी कर कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान लालपुर बसोरपारा निवासी श्रीलाल बसोर को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 87 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जब्त की गई शराब की अनुमानित कीमत करीब 62 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

