० नकली पिस्टल दिखाकर दिया वारदात को अंजाम
जगदलपुर, 25 अप्रैल (आरएनएस)। 23 मार्च को प्रार्थी जतीन यादव पिता राजसिंह यादव जाति अहिर निवासी आदर्श सिंधुनगर धरमपुरा जगदलपुर के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि 6 फरवरी को रात्रि करीबन 7 बजे अज्ञात आरोपी के द्वारा मोटर सायकल में आकर पेट्रोल पंप में कार्यरत गल्र्स स्टाफ को पिस्तौल दिखाकर डरा धमका कर बैग में रखे रकम 18662 रूपये को बैग सहित लुटकर फरार हो गया। रिपोर्ट पर थाना नगरनार में मामला कायम कर पता तलाश विवेचना में लिया गया। फरार आरोपी की पतासाजी हेतु एसपी शलभ कुमार सिन्हा एएसपी महेश्वर नाग के दिशा निर्देशन, सीएसपी सुमीत कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संतोष सिंह के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित कर सायबर सेल जगदलपुर से तकनीकी सहायता प्राप्त कर आरोपी का लोकेशन ज्ञात होने पर आरोपी का पतासाजी हेतु टीम मुंबई अलिबाग महाराष्ट्र रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को पकड़कर पुछताछ किया गया। पुछताछ में आरोपी के द्वारा अपराध घटित करना कबुल करने पर गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर जगदलपुर थाना नगरनार लाया गया। आरोपी के कब्जे से लुट के रकम नगद 5100/ रूपया, घटना में प्रयुक्त काले रंग का हीरो स्प्लेण्डर प्लस मोटर सायकल एवं विवो कंपनी का मोबाइल को बरामद कर जप्त किया।
चूंकि आरोपी के द्वारा अपने मेमोरण्डम कथन में जप्त मोटर सायकल को करीबन 3-4 माह पूर्व थाना कोतवाली जगदलपुर क्षेत्र से चोरी करना बताया गया। जिस पर कोतवाली जगदलपुर में उक्त मोटर सायकल चोरी होने के संबंध में अपराध कायम है। थाना कोतवाली जगदलपुर के द्वारा चोरी के उक्त मामले में आरोपी से पुछताछ करने पर आरोपी के द्वारा उक्त मोटर सायकल को चोरी करना कबुल करने पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया दोनो ही मामलो में आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय जगदलपुर पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।?
महत्वपुर्ण भूमिका अदा करने में इंस्पेक्टर संतोष सिंह,उनि सतीस यदुराज सउनि महेन्द्र सिंह ठाकुर आर0कृष्णा नेताम,महंगू कश्यप, बलराम कश्यप का विशेष योगदान रहा है।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

