बाराबंकी में शिरत बनीं किन्नर मोर्चा की जिलाध्यक्ष
बाराबंकी ,25 अपै्रल (आरएनएस)। भारतीय किसान क्रांति यूनियन ने संगठन विस्तार के तहत किन्नर समाज को मुख्यधारा से जोडऩे की दिशा में अहम कदम उठाया है। यूनियन ने शिरत को किन्नर मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। वे किसानों और किन्नर समाज से जुड़े मुद्दों को संयुक्त रूप से उठाने का कार्य करेंगी। संगठन ने किन्नर समाज के साथ मिलकर काम करने का निर्णय लिया है। इस पहल का उद्देश्य किन्नर समाज को सामाजिक और राजनीतिक भागीदारी दिलाना है, साथ ही किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष को और मजबूत करना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि मिश्रा के नेतृत्व में प्रदेशभर में संगठन का विस्तार किया जा रहा है। विभिन्न जिलों में पदाधिकारियों की नियुक्ति कर किसान और ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों की लड़ाई को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। इस पहल को किन्नर समाज को सशक्त बनाने और उन्हें मुख्यधारा में शामिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रभारी विशाल गुप्ता ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मसौली ब्लॉक अध्यक्ष राहुल गुप्ता, महिला ब्लॉक अध्यक्ष गुडिय़ा रावत, बंकी ब्लॉक मीडिया प्रभारी रहमान खान सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

