ऽ मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप तो लगाई फांसी, लावारिस हुआ बाल गोबिन्द
ऽ पति ने सुसाइड नोट में लिखा- ‘कलंक लेकर नहीं जीनाÓ, गांव में मचा हडकंप
बाराबंकी ,25 अपै्रल (आरएनएस)। शनिवार सुबह 11 बजे पत्नी निशा की तालाब में डूबकर मौत हो गई। निशा के मायके वालों ने पति और ससुराल पर प्रताडऩा और हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। इसके बाद दोपहर करीब 1 बजे पत्नी के हत्या के आरोप से आहत होकर पति कुलदीप ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फांसी लगाने से पहले पति कुलदीप ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा। इसमें उसने लिखा कि उसने किसी के साथ कोई गलत काम नहीं किया है और उसे नहीं पता कि निशा की मौत कैसे हुई। साथ ही, उसने अपने घरवालों से 10 महीने के बच्चे की देखभाल करने की अपील की। यह पूरा मामला फतेहपुर थाना क्षेत्र के बिलौली गांव का है। जहां कुलदीप (28) पत्नी निशा (24) और बेटे बाल गोविंद (10 महीने) के साथ रहते थे। गांव में दूसरा घर भी है, जिसमें कुलदीप की मां दयावती रहती थी। कुलदीप दिव्यांग है और मजदूरी करके घर का खर्चा चलाता था। शनिवार को निशा अपने पति कुलदीप के साथ गांव के पास स्थित तालाब में घर को लिपने के लिए मिट्टी निकालने गई थी। इसी दौरान शनिवार सुबह करीब 11 बजे कथित तौर पर निशा तालाब में डूब गई। उस समय पति शौच के लिए चला गया था। वापस आने पर देखा कि पत्नी की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पति कुलदीप ने स्थानीय लोगों की मदद से निशा का शव घर पहुंचाया। सूचना मिलते ही निशा के मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। मायके वालों का कहना था कि निशा की हत्या कर उसका शव तालाब में फेंका गया है। उन्होंने पति कुलदीप और उसकी मां पर प्रताडऩा और हत्या का आरोप लगाया और पुलिस को तहरीर दी। शनिवार दोपहर 1 बजे पत्नी की हत्या के आरोप से आहत होकर पति कुलदीप ने अपने नवनिर्मित मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फांसी लगाने से पहले कुलदीप ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा। इसमें उसने लिखा, “मुझे कुछ नहीं पता इसको क्या हुआ। आज तक मैंने इतना झगड़ा झेलकर कभी इसे कुछ नहीं कहा। आज छोटू भैया कहते हैं इसकी मौत के तुम जिम्मेदार हो। मैं ये कलंक लेकर जीना नहीं चाहता। बड़े भैया मेरे बच्चे का ख्याल रखना, अम्मा मुझे माफ करना।” कुलदीप के पिता का करीब 10 वर्ष पहले निधन हो चुका है, जबकि उसकी मां दयावती गांव में अलग रहती हैं। कुलदीप और निशा की शादी लगभग दो साल पहले हुई थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं सीओ जगतराम कनौजिया ने बताया तालाब में एक महिला का शव मिला था, जिस पर मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। इसी दौरान महिला के पति ने भी आत्महत्या कर ली, जिसकी जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। मौके पर कोतवाल सहित पर्याप्त पुलिस बल तैनात है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

