कुशीनगर, 25 अप्रैल (आरएनएस)। जनपद के कसया पुलिस टीम ने शराब तस्करी गैंग का पर्दाफाश कर 204 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब को खाद्य सामाग्रियों के साथ छिपा कर ले जाए जा रहे एक मिनी ट्रक, एक पीकअप, एक डीसीएम तथा एक अदद मोटरसाइकिल वाहन सहित कुल कीमत लगभग 65 लाख रुपये के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
एसपी मीडिया सेल से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब बिक्री, निष्कर्षण, परिवहन के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे कसया पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति, वाहन चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र से 204 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब को खाद्य सामाग्रियों के साथ छिपा कर ले जाए जा रहे एक मिनी ट्रक, एक पीकअप, एक डीसीएम तथा एक अदद मोटरसाइकिल वाहन सहित कुल कीमत लगभग 65 लाख रुपये के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिसिया पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उनका एक संगठित गिरोह है। वे लोग शराब का तस्करी कर खाद्य सामाग्रियों के साथ वाहनों में छिपाकर बिहार राज्य में ले जाते हैं। इस दौरान उनके साथियों में से कोई मोटरसाइकिल वाहन पर सवार होकर रेकी का कार्य करता है। इस प्रकार बिहार राज्य में ले जाकर उचे दामों पर बेच कर अधिक धन अर्जित करते हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों में अनीश अहमद पुत्र मो0 रफीक निवासी रहसु जनोबी पट्टी थाना चौराखास जनपद कुशीनगर, शिशुपाल कुशवाहा पुत्र छोटेलाल कुशवाहा निवासी परसौनी फाजिलनगर थाना पटहेरवा कुशीनगर शामिल है। बरामदगी में एक अदद मिनी ट्रक रजि0नं0 यूपी 52 की 2261, एक अदद पीकअप रजि0नं0 यूपी 52 टी 4293, एक अदद डीसीएम रजि0नं0 बीआर 06 जी सी 6347, एक अदद मोटरसाईकिल यूपी 57 ए वाई 4184 हीरो स्पेलेन्डर, 204 पेटी आफिसर्स च्वाईस ओरिजिनल व्हिस्की प्रत्येक पेटी में 48 पाऊच प्रत्येक पाऊच 180 एमएल कुल 9792 पाऊच व कुल 1762.56 लीटर शराब की कुल कीमत लगभग 11 लाख रुपये शामिल है। पुलिस टीम ने बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मुकामी थाने पर मु0अ0सं0 0236/2026 धारा 60/72 आबकारी अधि0 में अयियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तो को जेल भेज दिया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

