सुकमा, 26 अप्रैल (आरएनएस)। दूरस्थ और चुनौतियों से भरे सुकमा जिले से एक प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है। यहां की छात्रा योहाना ने ष्टक्चस्श्व कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में 96.2 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद योहाना ने यह उपलब्धि हासिल कर न सिर्फ अपने स्कूल का, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता को जिले में एक नए कीर्तिमान के रूप में देखा जा रहा है।
योहाना के माता-पिता केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (ष्टक्रक्कस्न) में कार्यरत हैं, जिससे उनकी यह उपलब्धि सुरक्षा बलों के परिवारों के लिए भी गर्व और प्रेरणा का विषय बन गई है। कठिन परिस्थितियों में पढ़ाई जारी रखते हुए उन्होंने यह साबित कर दिया कि दृढ़ संकल्प और मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
उनकी सफलता ने अन्य विद्यार्थियों के लिए एक सकारात्मक संदेश दिया है कि संसाधनों की कमी भी मजबूत इच्छाशक्ति के आगे बाधा नहीं बनती। योहाना की इस उपलब्धि पर स्कूल, परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

