रायपुर, 26 अप्रैल (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ सरकार ने रजिस्ट्री पर लगने वाले 0.60 प्रतिशत उपकर (सेस) को खत्म करने का निर्णय लागू कर दिया है। इस संबंध में अधिसूचना सोमवार को जारी होने की संभावना है, जिसके बाद 28 अप्रैल से होने वाली सभी रजिस्ट्रियों में इसका लाभ मिलने लगेगा।
बताया जा रहा है कि इस फैसले से एक करोड़ रुपये की संपत्ति की रजिस्ट्री पर करीब 60 हजार रुपये तक की बचत होगी। यह निर्णय मार्च 2026 में विधानसभा में पारित किया गया था और राज्यपाल की मंजूरी के बाद अब इसे लागू किया जा रहा है। वाणिज्य कर मंत्री ओपी चौधरी ने कहा था कि सरकार का उद्देश्य केवल राजस्व बढ़ाना नहीं, बल्कि आम नागरिकों के लिए प्रक्रियाओं को आसान बनाना है।
बंछोर
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

