रायपुर 26 अप्रैल (आरएनएस) स्वच्छता अब सिर्फ अभियान नहीं, जनआंदोलन का रूप लेती दिख रही है, जहां नगर निगम जोन 8 की टीम ने वार्ड 19 झगरहीन तालाब के सामने ऐसा दृश्य रचा कि लोग रुककर देखने को मजबूर हो गए, भजन-कीर्तन की धुन पर सफाई मित्र और स्वच्छता दीदियां हाथों में संदेश लेकर उतरीं और सीधे लोगों के व्यवहार पर चोट की, आज स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2026 के तहत जोन 8 स्वास्थ्य विभाग की पहल ने साफ कर दिया कि अब लापरवाही पर सिर्फ अपील नहीं बल्कि कार्रवाई भी तय है, कार्यक्रम की अगुवाई जोन अध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर, जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल और कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा के निर्देश पर हुई, जहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आम नागरिकों को सीधे संबोधित करते हुए साफ कहा—कूड़ा सड़क पर नहीं, सफाई वाहन में ही देना होगा, मौके पर मौजूद जोन स्वास्थ्य अधिकारी गोपीचंद देवांगन, स्वच्छता निरीक्षक रितेश झा और राकेश बंजारे ने लोगों को समझाया कि स्वच्छता सिर्फ जिम्मेदारी नहीं बल्कि आदत बनानी होगी, चेतावनी भी साफ रही—खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर जुर्माना तय है और व्यवस्था सुधारने तक कार्रवाई जारी रहेगी, इस दौरान टीम ने 1 अप्रैल 2026 से लागू नए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 का भी खुला पाठ पढ़ाया और चार डिब्बा प्रणाली को लेकर लोगों को जागरूक किया, नीले डिब्बे में सूखा कचरा, हरे में गीला, लाल में सेनेटरी और काले में विशेष देखभाल वाला कचरा रखने की अपील की गई, पूरा आयोजन सिर्फ जानकारी तक सीमित नहीं रहा बल्कि एक भावनात्मक अपील में बदला जहां हर नागरिक से रायपुर को स्वच्छ राजधानी बनाने में भागीदारी निभाने को कहा गया, भजन की आवाज, तालाब का किनारा और जागरूकता का संदेश—तीनों ने मिलकर ऐसा माहौल बनाया जिसमें स्वच्छता एक नियम नहीं बल्कि संस्कार बनती नजर आई, बहरहाल संदेश साफ है—अब कूड़ा फेंकना सिर्फ गंदगी नहीं, जिम्मेदारी से भागना माना जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

