रायपुर, 26 अप्रैल (आरएनएस)। राजधानी रायपुर के भाठागांव स्थित विनायक सिटी के क्लब हाउस में रविवार को प्रधानमंत्री के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बातÓ के 133वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वयं उपस्थित रहे और कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुना।
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, मंत्री केदार कश्यप, विधायक सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल हुए। इसके साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर मन की बातÓ का श्रवण किया।
इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और आमजनों ने प्रधानमंत्री के विचारों और संदेशों को गंभीरता से सुना तथा कार्यक्रम के विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की। आयोजन स्थल पर उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला, जहां लोगों ने एकजुट होकर कार्यक्रम का हिस्सा बनकर सहभागिता दर्ज कराई।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

