रायपुर 26 अप्रैल (आरएनएस) आज दो अलग-अलग जोनों में ऐसा नजारा दिखा जिसने साफ कर दिया कि अगर इरादा मजबूत हो तो गंदगी के ढेर भी हार मान लेते हैं, नगर निगम जोन 5 और जोन 10 की टीमों ने सफाई मित्रों और ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर के स्वयंसेवकों के साथ मिलकर तालाबों को साफ करने का बड़ा अभियान चलाया और देखते ही देखते कचरे से पटे इलाकों को साफ-सुथरा बना दिया, जोन 5 में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय नगर वार्ड के रोहिणीपुरम तालाब पर सफाई मित्रों ने खुद उतरकर श्रमदान किया, कचरा उठाया, आसपास फैली गंदगी को हटाया और लोगों को यह संदेश दिया कि पर्यावरण संरक्षण सिर्फ बातों से नहीं बल्कि मैदान में उतरकर ही संभव है, इस अभियान को जोन कमिश्नर खीरसागर नायक के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया, मौके पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी संदीप वर्मा और स्वच्छता निरीक्षक दिलीप साहू मौजूद रहे, जिन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे भी इस मुहिम का हिस्सा बनें और अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें, वहीं जोन 10 में तस्वीर और भी जोशीली नजर आई जहां डॉ राजेन्द्र प्रसाद वार्ड क्रमांक 52 के पार्षद विनय पंकज निर्मलकर खुद मैदान में उतरे और अपना गार्डन तालाब अमलीडीह में सफाई मित्रों और ग्रीन आर्मी के साथ मिलकर श्रमदान किया, कचरे के ढेर हटाए गए, तालाब परिसर को साफ किया गया और आम लोगों को स्वच्छ पर्यावरण के लिए आगे आने का संदेश दिया गया, इस दौरान जोन कमिश्नर मोनेश्वर शर्मा और जोन स्वास्थ्य अधिकारी अमित बेहरा की मौजूदगी ने पूरे अभियान को और मजबूती दी, दोनों जगह एक ही संदेश गूंजता रहा—अगर हर नागरिक एक कदम बढ़ाए तो शहर की तस्वीर बदलते देर नहीं लगेगी, बहरहाल यह साफ है कि अब रायपुर में स्वच्छता सिर्फ सरकारी अभियान नहीं बल्कि जनभागीदारी की ताकत बन चुकी है ।


