कोंडागांव,26 अप्रैल (आरएनएस)। टाटामारी ईको पर्यटन केन्द्र में पेड़ों की कटाई के संबंध में उप वनमंडलाधिकारी केशकाल उपवनमंडल द्वारा जांच प्रतिवेदन इस कार्यालय में प्रस्तुत किया गया है, जिसमें बताया गया है कि ईको पर्यटन केन्द्र टाटामारी, केशकाल परिक्षेत्र के सुरडोंगर परिसर के कक्ष कमांक 1121 अंतर्गत आता है। परिसर प्रभारी एवं उनके अधिनस्थ सुरक्षा श्रमिक एवं अग्नि प्रहरियों द्वारा सतत् रूप से वनक्षेत्रों की गश्ती किया जाता है, यदि कही भी वन क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों हो तो नियमानुसार वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किया जाता है। दिनांक 14.04.2026 को टाटामारी क्षेत्र में अवैध कटाई की सूचना पर परिसर रक्षक सुरडोंगर सिद्धार्थ यादव वनरक्षक द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर अवैध ठूंठो की गणना कर वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है, जांच की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है, जिसका विवरण संलग्न है। ईको पर्यटन केन्द्र टाटामारी में संलग्न स्वसहायता समूहों एवं संबंद्ध वन प्रबंधन समिति सुरडोंगर के सदस्यों द्वारा भी समय-समय पर वन क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों की रोकथाम में सहयोग प्रदान किया जाता है। वर्तमान में टाटामारी ईको पर्यटन केन्द्र में पेड़ों की कटाई नही किया गया है।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

