महासमुंद 26 अप्रैल (आरएनएस) ऑनलाइन आईपीएल सट्टे का ऐसा जाल टूटा कि पुलिस की कार्रवाई ने पूरे नेटवर्क की परतें खोल दीं, जहां करोड़ों के लेनदेन के साथ चल रहा हाईटेक सट्टा कारोबार अब सलाखों के पीछे पहुंच गया है, थाना महासमुंद पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की सटीक सूचना के दम पर उस मास्टरमाइंड एडमिन को पकड़ लिया जो पूरे खेल को ऑपरेट कर रहा था और अलग-अलग पैनल के जरिए देशभर में सट्टा चला रहा था, दरअसल 8 अप्रैल 2026 को बाबा फैमिली ढाबा घोड़ारी के पास पॉवर एक्स व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए सट्टा खेलते 6 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जब जांच आगे बढ़ाई तो बड़ा नेटवर्क सामने आया, तकनीकी साक्ष्य और डिजिटल ट्रैकिंग से खुलासा हुआ कि रायपुर और बेमेतरा में बैठे सटोरिए UNCLEBAT9, UNCLE777.com, Grand777.com, PowerExch.com, WazirExch.com, Classic7777.com, GrandExch.com और God777.com जैसे ऑनलाइन पैनल के जरिए आईपीएल मैचों में सट्टा संचालित कर रहे थे और बार-बार लोकेशन बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहे थे, जांच में सामने आया कि इन पैनलों के पांच नेटवर्क में 10 मास्टर लॉगिन एक्टिव थे जिनके जरिए करीब 1 करोड़ 15 लाख रुपए का सट्टा खेला और खिलाया जा चुका था, इसके बाद पुलिस टीम ने रायपुर से 4 और बेमेतरा से 1 समेत कुल 5 सटोरियों को हिरासत में लिया और पूछताछ में मुख्य एडमिन निशांत नागवानी का नाम सामने आया जो पूरे नेटवर्क का कंट्रोलर था, वह आईडी बेचता था, पैसे का वितरण करता था और पूरे सट्टे के सिस्टम को रेगुलेट करता था, पुलिस ने 25 अप्रैल 2026 को कार्रवाई करते हुए आरोपी दुर्गेश डहरे उर्फ योगेश (33) निवासी भाठागांव टिकरापारा रायपुर, ललित चावला (41) महावीर नगर राजेंद्र नगर रायपुर, अंशु बग्गा (31) वार्ड 08 बेमेतरा, सौरभ जैन (38) सेक्टर 16 डीडी नगर रायपुर, विजय वर्मा (39) नरदहा विधानसभा रायपुर और मास्टरमाइंड निशांत नागवानी (34) देवपुरी रायपुर को गिरफ्तार कर लिया, आरोपियों के कब्जे से 2 लैपटॉप, 1 टैबलेट, 22 मोबाइल फोन और 1 करोड़ 15 लाख रुपए के ऑनलाइन सट्टे का रिकॉर्ड बरामद किया गया, जब्त कुल संपत्ति की कीमत लगभग 2 करोड़ 46 हजार 400 रुपए आंकी गई है, पुलिस ने इस पूरे मामले में छत्तीसगढ़ जुआ एक्ट की धारा 6 और 7 के साथ आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है, इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि महासमुंद पुलिस अब डिजिटल सट्टे के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के मिशन पर है, बहरहाल यह उन सभी के लिए कड़ी चेतावनी है जो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के पर्दे में कानून को चुनौती देकर करोड़ों का अवैध खेल चला रहे हैं ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

