धमतरी, 27 अप्रैल (आरएनएस)। जिले के कुरुद क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम भारत माला परियोजना से जुड़े कथित जमीन घोटाले की जांच के सिलसिले में भूपेंद्र चंद्राकर के निवास पर पहुंची। सुबह तड़के पहुंची टीम बीते कई घंटों से घर में दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है और संबंधित मामलों में पूछताछ भी जारी है।
जानकारी के मुताबिक, ईडी के अधिकारी घर में मौजूद कागजात खंगालने के साथ-साथ मामले से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रहे हैं। कार्रवाई की खबर फैलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुटने लगी और पूरे जिले में चर्चा का माहौल बन गया। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए एहतियातन मौके पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर ईडी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार यह जांच भारत माला परियोजना में कथित जमीन घोटाले से जुड़ी बताई जा रही है। फिलहाल टीम की जांच जारी है और आने वाले समय में मामले को लेकर और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

