दुर्ग 27 अप्रैल (आरएनएस) नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर सियासत उस वक्त गरमा गई जब भाजपा महिला मोर्चा ने विपक्ष के विरोध पर खुला हमला बोलते हुए जोरदार आक्रोश सम्मेलन किया और इसके बाद रैली निकालकर पुराने बस स्टैंड पर कांग्रेस सहित इंडी गठबंधन का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया, भाजपा कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहीं जहां उन्होंने सीधे आरोप लगाया कि कांग्रेस ने महिला आरक्षण का विरोध कर देश की महिलाओं का अपमान किया है और महिलाएं इसे कभी नहीं भूलेंगी, उन्होंने कहा कि जब भी महिलाओं के अधिकारों की बात आई कांग्रेस ने हमेशा उन्हें पीछे धकेलने का काम किया और आज भी वह नहीं चाहती कि मातृशक्ति नेतृत्व की भूमिका में आए, कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, महापौर अलका बाघमार, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर, उषा टावरी, जिला उपाध्यक्ष हर्षा चंद्राकर, सरिता मिश्रा, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री कुमुद बघेल, जिलाध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर, जनपद पंचायत अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन, कीर्ति नायक और सरस्वती साहू सहित कई प्रमुख नेता मंच पर मौजूद रहे, सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम से देशभर की महिलाओं में उत्साह था लेकिन कांग्रेस ने इसे रोकने के लिए मनगढ़ंत तर्क और कुटिल सोच का सहारा लिया, वहीं महापौर अलका बाघमार और तृप्ति चंद्राकर ने भी सम्मेलन को संबोधित करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला, कार्यक्रम के बाद महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने रैली निकालते हुए पुराने बस स्टैंड पहुंचकर विपक्षी दलों का पुतला जलाया और जोरदार नारेबाजी की, पूरे आयोजन में जिला और मंडल स्तर के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य और बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं, कार्यक्रम का संचालन ममता राव ने किया और आभार डॉ. भारती साहू ने व्यक्त किया, बहरहाल, यह आक्रोश सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं बल्कि आने वाले दिनों में महिला मुद्दों पर तेज होने वाली सियासी टकराव की साफ आहट भी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

